अभिभावक शिक्षक बैठक
अभिभावक शिक्षक बैठक2023 आज दिनांक 21 अक्टूबर 2023 को लिटिल लोटस सेंट्रल स्कूल रुद्रपुर रोड देवरिया में अभिभावक टीचर बैठक हुई जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य पीके विश्वकर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावक को संबोधित करते हुए उनका आदर सम्मान किया तथा बच्चों के भविष्य के विकास के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि विद्यालय में पढ़ रहे सभी बच्चे पहले हमारे बच्चे हैं उसके बाद आपके बच्चे हैं इसलिए कि आप फीस जमा करते हैं और हम बारहों महीने प्रति दिन हर पीरियड में आपके बच्चे के साथ रहते हैं तथा उसकी देखभाल करते हैं और उनकी हमेशा उज्जवल भविष्य के बारे में सोचते हैं। प्रधानाचार्य पीके विश्वकर्मा ने बच्चों के विकास के लिए कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिदिन नियमित स्कूल भेजें।यदि कोई छात्र-छात्रा किसी कारण अनुपस्थित होता है तो उसकी जानकारी प्रार्थना पत्र के माध्यम से विद्यालय को दी जाए। विद्यालय द्वारा जो भी क्लास वर्क अथवा होमवर्क दिया जाता है उस पर अभिभावक को अपने बच्चों के साथ कम से कम आधे घंटे का समय दिया जाना चाहिए । जिससे की बच्चे अपना कार्य अपने जिम्मेवारी के साथ करें तथा उन्ह...